मध्यप्रदेश
चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में प्लेटफार्म से नीचे गिरा युवक मौत

सीहोर। मथुरा से अपने दो दोस्तों के साथ दहोद लोकल से लालपुरा जिला शाजापुर अपने घर लौट रहा युवक ट्रेन हादसे का शिकार हो गया। युवक पचामा स्टेशन पर पानी पीने उतरा था। तभी ट्रेन चल दी और दौड़कर चढ़ने के प्रयास में उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म से नीचे गिरते हुए ट्रेन की चपेट में आ गया। यह देख यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। युवक को ट्रेन के निकाला गया और उसे सीहोर स्टेशन ले जाया गया, जहां से 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन युवक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरपीएफ व जीआरपीएफ सहित कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं शव का पोस्टमार्टम करने के लिए परिजनों के आने का इंतजार किया जा र


