ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
व्यापार

कमजोर हुई मांग तो लुढ़क गया सोने का रेट, आज यहां सबसे सस्ता है गोल्ड

नई दिल्ली। व्यापारियों द्वारा सौदों के आकार को कम करने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 297 रुपये गिरकर 60,214 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, जून डिलीवरी के लिए सोना अनुबंध 18,562 लॉट के कारोबार में 297 रुपये या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,214 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का श्रेय कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान को दिया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,011 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

चांदी का रेट भी लुढ़का

कारोबारियों द्वारा अपने सौदे कम करने से चांदी का वायदा भाव सोमवार को 149 रुपये की गिरावट के साथ 74,421 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 15,911 लॉट के कारोबार में 149 रुपये या 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,421 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.59 प्रतिशत गिरकर 24.95 डॉलर प्रति औंस पर चल रही है।

आज क्या है सोने का भाव

Today Gold Silver Rates: गुड रिटर्न के मुताबिक, समाचार लिखे जाने तक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें इस तरह हैं-

  • दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,580 रुपये है।
  • जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 60,580 रुपये में बिक रहा है।
  • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 61,400 रुपये है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 60,430 रुपये है।
  • मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,430 पर बिक रहा है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,480 रुपये का है।
  • हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 60,430 रुपये का है।
  • चंडीगढ़ में सोने की कीमत 60,580 रुपये है।
  • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 60,580 रुपये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button