ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

छाने लगे बादल लुढ़केगा दिन का पारा खंडवा खरगोन में बौछारें पड़ने के आसार

भोपाल। अलग–अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से वातावरण में एक बार फिर नमी बढ़ने लगी है। इसके चलते मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर संभाग के जिलों में कहीं–कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। उधर बादल बने रहने के कारण शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बना हुआ है। राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात अभी भी मौजूद है। हालांकि यह मौसम प्रणाली कुछ कमजोर पड़ गई है। छत्तीसगढ़ से लेकर तेलंगाना होते हुए कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसके अतिरिक्त दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग–अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आने लगी है। इस वजह से राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में मध्यम एवं ऊंचाई के स्तर पर बादल छाने लगे हैं। शनिवार-रविवार को इंदौर संभाग के खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर जिलों में कहीं–कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। उधर बादल बने रहने के कारण शनिवार को राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में दिन के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, लेकिन शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 37–38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button