ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
खेल

जीत का खाता खोलने के लिए दिल्ली बेकरार, बैंगलोर को घर में हराना नहीं आसान

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 में शनिवार यानी 15 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल का 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच खेला जाएगा। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में टॉस 3 बजे होगा। 16वें सीजन में आरसीबी के खाते में सिर्फ 1 नसीब हुई है। वहीं, दिल्ली टीम ने अभी तक जीत का अपना खाता तक नहीं खोला है। बता दें कि दिल्ली को पिछले चारों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

टॉप-3 बल्लेबाज हैं बैंगलौर की जान

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को घरेलू मैदान में हराना कभी आसान नहीं होता। आरसीबी के टॉप-3 बल्लेबाज विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल पर टीम की बल्लेबाजी का दोरमदार होगा। वहीं, गेंदबाजी डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और कर्ण शर्मा जैसे भारतीय गेंदबाज पर होगी।

जीत का खाता खोलने के लिए दिल्ली बेकरार

दिल्ली टीम की बात करें तो पिछली मुकाबले में मुंबई से मिली एक रोमांचक मुकाबले में हार को भुला वॉर्नर की सेना लीग में पहली जीत की तलाश में मैदान में उतरेगी। दिल्ली की बल्लेबाजी की बात करें तो पृथ्वी शॉ का बल्ला बिल्कुल खामोश है। ऐसे में मुमकिन है कि पृथ्वी शॉ की जगह किसी अन्य सलामी बल्लेबाज को मौका मिल सकता है। इस समय प्वाइंट टेबल पर दिल्ली सबसे आखिरी पायदान पर है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

इस समय विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, तो मुमकिन है कि इस मैच में भी विराट का बल्ले से रन का आग बरस सकता है। पिछले तीन मुकाबलो में विराट ने 61, 21 और नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। वहीं दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर और अक्षर पटेल ने मुंबई के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

RCB: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, अनुज रावात, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

DC: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (c), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (wk), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button