ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

देवी-देवताओं के अपमान का आरोप अभिनेत्री तापसी पन्नू पर केस दर्ज करने की मांग

इंदौर। अभिनेत्री तापसी पन्नू मुसीबतों में घिरी हुई नजर आ रही हैं। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद उनके खिलाफ हिंदू संगठन ने केस दर्ज करने की मांग की है। यह मांग इंदौर की संस्था हिंद रक्षक द्वारा की गई है।

छत्रीपुरा थाना पुलिस को हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ ने शिकायत पत्र दिया है। इसमें लिखा है कि 14 मार्च 2023 को अभिनेत्री तापसी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें वह अशोभनीय कपड़े पहने हुए है और हमारी आराध्य देवी लक्ष्मी माता का लाकेट गले में पहन रखा है। यह कृत्य स्प्ष्ट रूप से सनातन धर्म की भावनाओं को अपमानित करने का कुप्रयास है। सुनियोजित रूप से सनातन धर्म और संस्कृति को नीचा दिखाने के प्रयास करती इस अभिनेत्री के खिलाफ तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने आवेदन लेकर शुरू की जांच

संगठन के युवाओं में तापसी पन्नू के खिलाफ आक्रोश है। मामले में पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कहा कि अगर केस दर्ज नहीं किया गया तो विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button