ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

इंदौर में जैन संतों का आगमन 17 अप्रैल को मंगल प्रवेश चल समारोह निकलेगा

इंदौर। एयरपोर्ट रोड स्थित अंजनी नगर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में श्रुत संवेगी आदित्य सागर महाराज, मुनि सहज सागर महाराज एवं मुनि अप्रमित सागर महाराज का मंगल प्रवेश होगा।मंगल प्रवेश 17 अप्रैल को सुबह 7.30 बजे हर्षोल्लास के साथ होगा। इसमें विभिन्न कालोनियों के समाजजन भाग लेंगे।

मंदिर के अध्यक्ष देवेंद्र सोगानी, मंत्री संजय मोदी एवं प्रचार मंत्री ऋषभ पाटनी ने बताया कि इंदौर में पंच कल्याणक के लिए मुनि संघ का मंगल प्रवेश हो रहा है। मुनि संघ 17 अप्रैल को सुबह नृसिंह वाटिका से मंगल प्रवेश चल समारोह के रूप में अंजनी नगर स्थित पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर पहुंचेंगे। अंजनी नगर एवं आसपास की लगभग 15 कालोनियों को मुनि संघ का आशीर्वाद मिल सकेगा।

23 अप्रैल तक रोजाना होंगे प्रवचन

17 से 23 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे से चंद्रप्रभु मांगलिक भवन अंजनी नगर में मुनिश्री के नियमित प्रवचन होंगे। मुनि संघ की गरिमापूर्ण अगवानी की तैयारियां की गई हैं। मुनिश्री 23 अप्रैल तक चंद्रप्रभु मांगलिक भवन पर ही विराजित रहेंगे। महिला मंडल, युवा मंडल एवं अन्य संगठनों की ओर से उनकी अगवानी की जाएगी।

समोशरण विधान मंडल में निकली श्रीजी की शोभायात्रा

इंदौर। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर स्कीम 78 में समोशरण महामंडल विधान आयोजित किया जा रहा है। इसमें रविवार को श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर संत सदन का उद्घाटन और विश्वशांति महायज्ञ हुआ। इस मौके पर मुनि विमल सागर महाराज ने कहा कि अनेक प्रकार के संत सदन होते हैं, पुण्यशाली व्यक्ति ही सदन यानी मंदिर बनवाते हैं। भगवान की भक्ति करने से अपनी आत्मा की निधि प्राप्त होती है। आप भी सरताज बन सकते हैं, दान के माध्यम से स्व का कल्याण होता है। मंदिर पर कलशारोहण हो जाता है तो वह मंदिर पूर्ण हो जाता है। जो कलशारोहण करता है, वह सर्वश्रेष्ठ पदों को प्राप्त करता है। इस मौके पर मुनि अनंत सागर, मुनि धर्म सागर, मुनि भाव सागर महाराज आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button