ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

उत्तर प्रदेश में खुलेआम हुई हत्या के मामले में संज्ञान लेकर जांच के आदेश करे उच्चतम न्यायालय – कमल नाथ

भोपाल। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस अभिरक्षा में माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ सहित अन्य की हत्या के मामले में उच्चतम न्यायालय संज्ञान ले और जांच के आदेश करे। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने रविवार को भोपाल में मीडिया से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि आज जो खुले रूप से हत्या हो रही हैं, ये क्या इशारा कर रही हैं। हमारी कानून व्यवस्था क्या है। उत्तर प्रदेश और देश में क्या राजनीति हो रही है। यह केवल मेरे सोचने की नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए सोचने की बात है।

उन्होंने कहा कि सोचने वाली बात है कि अपना उत्तर प्रदेश और देश कहां घसीटा जा रहा है। ये जो घटना सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में हुई है, वो दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरा स्पष्ट मानना है कि सुप्रीम कोर्ट को इस विषय में स्वयं संज्ञान लेकर जांच के आदेश देने चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने क्या कहा, यह मेरी जानकारी में नहीं है परंतु जो भी घटनाएं सामने आ रही हैं, वह देश के सबसे बड़े प्रदेश के लिए दुख की बात है। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने लेकर उन्होंने कहा कि इतने साल राज्यपाल रहकर अपने अनुभव से जो उन्होंने कहा है, वह एक बड़ा खुलासा है।

18 साल में लाड़ली बहना याद क्यों नहीं आई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की जा रही घोषणाओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 18 वर्षों में जो नहीं किया, उन सब को पांच माह में करके जनता को भ्रमित करना चाहते हैं। लाड़ली बहनों की जो याद चुनाव के समय आई है, वह 18 वर्षों में क्यों नहीं आई। लेकिन जनता अब बहकावे में नहीं आने वाली है।

Related Articles

Back to top button