ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

व्हील चेयर के साथ दौड़ी जबलपुर टीम 110 रन से विजयी

जबलपुर। ये जो शहतीर है पलकों पे उठा लो यारो, अब कोई ऐसा तरीका भी निकालो यारो, कैसे आकाश में सुराख हो नहीं सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो, कवि दुष्यंत कुमार की यह पंतियां व्हील चेयर के साथ दौड़ी जबलपुर टीम पर चरितार्थ हो रही हैं। आज व्हील चेयर क्रिकेट महापौर कप के तीसरे दिन में जबलपुर टीम ने 110 रन से विजय प्राप्त की।

जबलपुर व्हील चेयर क्रिकेट टीम के सौजन्‍य से जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता महापौर कप आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जबलपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ (निवारी), गुना जिले के खिलाड़ी उत्‍साह के साथ भाग ले रहे हैं। खिलाडि़यों के साथ साथ प्रतिगिता को लेकर शहर के क्रिकेट प्रेमियों के बीच खासा उत्‍साह है। लोग भी स्‍टेडियम पहुंचकर खिलाडि़यों का मनोबल बढ़ाते नजर आए। क्रिकेट प्रतियोगिता महापौर कप के सभी मैच जबलपुर शहर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, संजय रजक व उत्तमराव के सौजन्‍य से मैच आयोजित किए जा रहे हैंं। तीसरे दिन 5 मैच आल आउट रानीताल क्रिकेट स्टेडियम में हुईं। तीसरे दिन 6 मैच छतरपुर और टीकमगढ़ के बीच दोपहर 3:00 से खेला जाएगा। मैच के दौरान खिलाडि़यों का चेहरा देखते ही बना। पूरे जोश खरोस के साथ खेल खेला और लक्ष्‍य को पा लिया।

Related Articles

Back to top button