ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
व्यापार

भारतीय बिजनेस मॉडल ने बदला Netflix के काम करने का तरीका, 116 देशों में घटाए सब्सक्रिप्शन प्लान के दाम

नई दिल्ली। एंटरटेनमेंट ओटीटी प्लेयर नेटफ्लिक्स ने बुधवार को 116 देशों में अपने सब्सक्रिप्शन के रेट्स को कम कर दिया है। कंपनी ने ये फैसला भारत में अपने बिजनेस मॉडल की सफलता के बाद लिया गया है।

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 2021 में भारत में कम कीमत पर सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने के बाद कस्टमर इंगेजमेंट में 30 प्रतिशत और रेवेन्यू में 24 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसके बाद कंपनी ने अब इसी प्रकार का सब्सक्रिप्शन मॉडल 116 देशों में लॉन्च किए हैं

कंपनी की आय में 5 प्रतिशत हिस्सा

जिन देशों में कंपनी की ओर से सब्सक्रिप्शन प्लान के दाम घटाए गए हैं। उनकी देशों का कंपनी की आय में मात्र 5 प्रतिशत का योगदान है। कंपनी का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि इस फैसले से कंपनी की आय को बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

सब्सक्रिप्शन के रेट्स 20 -60 प्रतिशत किए थे कम

कंपनी की ओर से भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए 2021 में पहली बार सब्सक्रिप्शन प्लान्स के रेट्स 20 से 60 प्रतिशत कम कर दिए थे। कंपनी द्वारा रेट्स कम किए जाने के पीछे का उद्देश्य भारत में अपनी पैठ बढ़ाना था।

नेटफ्लिक्स की कम हो रही आय

नेटफ्लिक्स की मुनाफे में मार्च तिमाही में 18 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी और यह 1305 मिलियन डॉलर रह गई है, जो पिछले वित्त वर्ष मार्च तिमाही में 1597 मिलियन डॉलर थी। हालांकि, इस दौरान कंपनी की आय 3.7 प्रतिशत बढ़कर 8161 मिलनियम डॉलर हो गई है।

कंपनी की पेड मेंबर्स की संख्या भी वैश्विक स्तर पर बढ़ रही है। पिछले एक साल में ये 4.9 प्रतिशत बढ़कर 232.5 मिलियन की हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button