ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
व्यापार

NEET UG 2023: नीट यूजी सात मई को जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र

NEET UG 2023: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी के लिए प्रवेश पत्र जल्द जारी करेगी। एक बार प्रवेश पत्र जारी होने के बाद रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है। एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा से छह से सात दिन पहले जारी किया जाता है।

साल 2020 में नीट 17 जुलाई को आयोजित किया गया था, जबकि एडमिट कार्ड 12 जुलाई को जारी किया गया था। इसी तरह 2021 में एडमिट कार्ड छह सितंबर को और नीट यूजी 12 सितंबर को आयोजित किया गया था। हालांकि महामारी वर्ष 2020 में जब पूरा देश कोरोना काल की पहली लहर से उबर रहा था, तब एनटीए ने 13 सितंबर को परीक्षा से कम से कम 20 दिन पहले 26 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी किए थे। इस साल परीक्षा सात मई को दोपहर दो बजे से शाम 5. 30 बजे के बीच आयोजित होने वाली है।

एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एनटीए नीट यूजी परीक्षा के एग्जाम सिटी को जारी करेगा। इसके बाद एडमिट कार्ड जारी करेगा। माना जा रहा है कि एनटीए की तरफ से एडमिट कार्ड 15 मई तक जारी कर दिया जाएगा। नीट यूजी 2023 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए। हालांकि, एडमिट कार्ड जारी करने को लेकर अभी तक एनटीए की तरफ से किसी भी निर्धारित तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button