ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

फोन नहीं उठाने पर फार्मेसी की छात्रा से परिचित युवक ने की मारपीट एफआइआर दर्ज

भोपाल। इंद्रपुरी में रहने वाली फार्मेसी की एक छात्रा के साथ उसके परिचित छात्र ने अपने दोस्‍त के साथ मिलकर मारपीट कर दी। घटना मंगलवार शाम की है। आरोपित छात्र फोन नहीं उठाने से जैसी मामूली बात पर छात्रा से नाराज हो गया था। उसे संदेह था कि छात्रा किसी और से फोन पर बात करती है, लेकिन उसका फोन जान-बूझकर अनदेखा कर रही है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय छात्रा मूलत: बिहार की निवासी है। फिलहाल वह भोपाल के पिपलानी इलाके में स्थित इंद्रपुरी में एक किराए का फ्लैट लेकर अकेली रहती है। युवती रातीबड़ के एक निजी कालेज से फार्मेसी थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही है। इसी कालोनी में बिहार के ही रहने वाले आरोपी गौरव और अमन रहते हैं। यह दोनों छात्र भी बिहार के रहने वाले हैं। इसी कारण दोनों पक्ष आपस में पूर्व परिचित थे। गौरव की पीडि़ता से फोन पर बातचीत होती थी और दोनों के बीच में अच्छी दोस्ती थी। बीते कुछ दिनों से लड़की गौरव का फोन नहीं उठा रही थी। मंगलवार शाम को भी गौरव ने फरियादी छात्रा को कई बार फोन किया, लेकिन छात्रा ने काल रिसीव नहीं किया। कई बार काल करते समय छात्रा का फोन व्यस्त भी मिला। इससे गौरव भड़क भड़क गया। वह अपने दोस्त अमन को लेकर छात्रा के फ्लैट में पहुंचा। छात्रा को बाहर बुलाने के बाद आरोपितों ने उससे मारपीट कर दी। उन्होंने कहा कि हमारा फोन नहीं उठा रही हो, किसी और से बातें करती हो। गौरव ने धमकी दी कि आज के बाद काल नहीं उठाया तो जान से मार दूंगा। इसके बाद में लड़की ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

Related Articles

Back to top button