ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

डीपीएस बस हादसे की सुनवाई का नंबर आते-आते खत्म हो गया न्यायालय का समय

इंदौर। इंदौर में पांच वर्ष पहले हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बस हादसा किसकी लापरवाही से हुआ था, इसे लेकर पिछली सुनवाई पर अधूरी रही बहस गुरुवार को होनी थी, लेकिन जब तक सुनवाई का नंबर आता न्यायालय का समय समाप्त हो गया था। अब इस मामले में कोर्ट अगस्त के पहले सप्ताह में सुनवाई करेगी।

गौरतलब है कि 5 जनवरी 2018 को डीपीएस की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बायपास पर हुए इस हादसे में बस में सवार पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। बस सवार कई बच्चों को गंभीर चोट आई थी। महीनों इन घायल बच्चों का इलाज चलता रहा। हादसे के बाद शासन स्तर पर एक जांच हुई थी। इसमें यह बात सामने आई थी कि हादसे के वक्त बस की गति 80 किमी प्रतिघंटा से भी ज्यादा थी।

अब अगस्त में होगी सुनवाई

हादसे को लेकर कई याचिकाएं हाई कोर्ट में दायर हुईं। इन सभी याचिकाओं में हादसे के लिए जिम्मेदारों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए कठोर कार्रवाई और मृतकों के स्वजन और घायलों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता के वकील एडवोकेट मनीष यादव ने बताया कि याचिका गुरुवार को युगलपीठ के समक्ष 65वें नंबर पर सुनवाई के लिए लगी थी। सुनवाई का नंबर आते-आते न्यायालय का समय समाप्त हो गया। इस वजह से कोर्ट ने बहस को आगे बढ़ा दिया। अब अगस्त के पहले सप्ताह में सुनवाई होगी।

Related Articles

Back to top button