ब्रेकिंग
लाड़ली बहना योजना, हर महीने 1900 करोड़ खर्च, MP सरकार को नोटिस, हाई कोर्ट ने 4 हफ्ते में जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट
मध्यप्रदेश

इंदौर में बोले सांसद विवेक तन्खा- जब भी वकीलों को कम महत्व मिला कांग्रेस कमजोर हुई

इंदौर। वकीलों को जब-जब कम महत्व मिला, कांग्रेस कमजोर हुई। आगामी चुनाव में वकीलों को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिए जाने चाहिए। अभिभाषक अगर ठान लें तो सरकार को बदलने की ताकत रखते हैं।

यह बात वरिष्ठ अधिवक्ता और सांसद विवेक तन्खा ने कही। वे रविवार को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अधिवक्ताओं की भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर ने भी संबोधित किया। तन्खा ने कहा कि इस समय देश एक संकट के दौर से गुजर रहा है। सीबीआई, ईडी जैसी संस्थाओं पर लोगों का विश्वास लगातार कम हो रहा है। देश मे जो कुछ घट रहा है, वकील उसके खिलाफ आवाज उठाएं। वकीलों की चरित्रावली (सीआर) कोई नहीं लिखता। उन्हें खुद अपने काम से अपनी सीआर लिखना होती है। उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है। वे इंसाफ के सिपाही बनकर उन ताकतों को रोकें जो देश को कमजोर कर रही हैं।

चुनी हुई सरकारें गिराई जा रही हैं, देश चुप है – सिब्बल

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री भाजपा शासित राज्यों में जाकर कहते हैं कि डबल इंजन सरकार है, लेकिन ऐसा है नहीं। जहां भाजपा सरकार है वहां लोगों पर झूठे मुकदमे लादे जा रहे हैं। जहां भाजपा सरकार नहीं है वहां जनता द्वारा चुनी गई सरकारें गिराई जा रही हैं। देश फिर भी चुप है। अन्याय के खिलाफ अब देश को खड़े होने की जरूरत है।

ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल हो रहा – पित्रोदा

कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए सैम पित्रोदा ने कहा कि ईडी, सीबीआई जैसे संस्थान को आज सरकार अपने हिसाब से उपयोग कर रही है। यह चिंता की बात है। ऐसे समय में वकीलों को अपनी सही भूमिका निभाना होगी। महात्मा गांधी भी वकील थे। उन्होंने देश को आजाद कराने का संकल्प लिया और उसे पूरा किया। वकीलों को अपनी ताकत पहचानना होगी। कार्यक्रम में विधायक जीतू पटवारी, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, राज्य अधिवक्ता परिषद सदस्य जय हार्डिया ने भी संबोधित किया। संचालन एडवोकेट सौरभ मिश्रा ने किया।

Related Articles

Back to top button