ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मुख्य समाचार

कांग्रेस की सरकार बनते ही शिवराज सरकार की इन योजनाओं को बंद कर देंगे: कमलनाथ

हां भ्रष्टाचार था वो बंद किया था, आगे भी करेंगे: कमलनाथ

शिवराज सरकार की योजनाएं बंद करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां भ्रष्टाचार था, उन योजनाओं को हमने बंद किया। इनकी संबल योजना में कितना भ्रष्टाचार था। मैंने बिजली की सुविधा बंद नहीं की थी। मैंने कहा था 100 यूनिट सौ रूपए में बिजली मिलेगी। मैंने कहा था जिसका 100 यूनिट आए उसका 100 रूपए बिल लेंगे। अंबानी, अडानी का सौ यूनिट आएगा तो उनसे भी 100 रुपए लेंगे। मैंने कौन सी चीज बंद की। मैं उनसे यह पूछना चाहता हूं। जहां भ्रष्टाचार था वो बंद किया था। आगे भी करेंगे।

कमलनाथ ने शिवराज सरकार की कितनी योजनाएं बंद कर दी थी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में जीत हासिल करने के बाद जब कमलनाथ मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने शिवराज सिंह चौहान सरकार की कुछ योजनाओं को बंद कर दिया था।

  • मीसाबंदी पेंशन योजना- (आपातकाल में जेल गए भाजपा के कार्यकर्ताओं को पेंशन दी जाती है)
  • संबल योजना – असंगठित श्रमिको को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये वर्ष 2018 में मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण (संबल) योजना प्रारंभ की गई थी।
  • दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना- निर्धन नागरिकों को ₹5 में एक थाली भोजन दिया जाता है।
  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना- टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और लैपटॉप दिए जाते हैं। इस बार स्कूटर भी दिया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

इस योजना के तहत निर्धन कन्याओं के विवाह कराए जाते हैं। सरकार की तरफ से लड़कियों को गिफ्ट दिए जाते हैं। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के समय इस योजना के तहत अनुदान की राशि 51000 कर दी थी परंतु डेढ़ साल तक सरकार यह तय नहीं कर पाई कि, योजना के तहत विवाह करने वाली महिलाओं को उपहार स्वरूप सामग्री देनी है या फिर नगद राशि उनके खाते में ट्रांसफर करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button