पूरे देश में एक ही कार्ड से कर सकेंगे मेट्रो और बस में सफर, कहां मिलेगा यह कार्ड

नई दिल्ली: शहरी ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी कर को-ब्रैंडेड RuPay ‘On-The-Go’ कार्ड लॉन्च किए हैं। ये कार्ड नैशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) तकनीक से लैस हैं। इन कार्ड्स की मदद से पूरे देश में मेट्रो, बसों और दूसरे ट्रांसपोर्ट नेटवर्क पर बिना रुकावट पेमेंट की जा सकेगी।
इसकी घोषणा दिल्ली मेट्रो मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई। ये कार्ड अगले 10 दिनों में सभी स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे। इस कार्यक्रम में DMRC के MD डॉ. विकास कुमार, एयरटेल पेमेंट्स बैंक के MD और CEO अनुब्रत बिस्वास समेत दोनों संगठनों के कई सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। यात्री एक ही ओपन लूप कार्ड का यूज कर अलग-अलग शहरों में मेट्रो यात्रा का पेमेंट कर सकेंगे।
![]()


