ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मुख्य समाचार

सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा

 

सुप्रीम कोर्ट सख्त फैसले लटकाए तो जवाब देना होगासुप्रीम कोर्ट ने देशभर के हाईकोर्ट्स को अहम निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी मामले में फैसला रिजर्व रखने के बाद उसे अधिकतम 3 महीने के भीतर सुनाया जाए। कोर्ट ने साफ कहा कि फैसलों में अनावश्यक देरी न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता को प्रभावित करती है।CJI सूर्यकांत, जस्टिस विपुल एम पंचोली और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि यदि 3 महीने तक फैसला नहीं सुनाया जाता, तो संबंधित मामले को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के सामने रखा जाएगा।सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि जमानत याचिकाओं पर आदेश उसी दिन सुनाए जाएं। अगर किसी कारणवश आदेश रिजर्व रखा जाता है, तो उसे अगले दिन तक अपलोड करना अनिवार्य होगा।कोर्ट ने सभी हाईकोर्ट्स को आदेश दिया है कि जिन मामलों में फैसला सुरक्षित रखा गया है, उनकी जानकारी और तारीख वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए।

सुप्रीम कोर्ट के अन्य बड़े निर्देश

  • जमानत मामलों में आदेश का ऑपरेटिव हिस्सा खुली अदालत में सुनाना होगा।
  • विस्तृत आदेश 7 दिनों के भीतर अपलोड करना जरूरी होगा।
  • यदि 15 दिन तक फैसला अपलोड नहीं होता, तो पक्षकार आवेदन दे सकेंगे।
  • 30 दिन से ज्यादा देरी होने पर केस दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने की मांग की जा सकेगी।

दरअसल, झारखंड सरकार से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने यह मुद्दा उठा कि कई हाईकोर्ट लंबे समय तक फैसले सुरक्षित रख रहे हैं, जिससे न्याय में देरी हो रही है।

देशभर में करोड़ों केस लंबित

केंद्र सरकार के मुताबिक देशभर की अदालतों में 5.49 करोड़ से ज्यादा मामले लंबित हैं। इनमें सुप्रीम कोर्ट में 92 हजार से ज्यादा और हाईकोर्ट्स में 63 लाख से अधिक केस पेंडिंग हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button