ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
विदेश

ऑस्ट्रेलिया की डीकिन यूनिवर्सिटी की भारत में हुई एंट्री, मंजूरी पाने वाला पहला बना विदेशी विश्वविद्यालय

ऑस्ट्रेलिया का डीकिन विश्वविद्यालय पहला विदेशी विश्वविद्यालय है जिसे भारत में परिसर स्थापित करने की मंजूरी दी गई है। इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर अथॉरिटी (आईएफएससीए) ने शुक्रवार को कहा कि उसने डीकिन विश्वविद्यालय को गुजरात के जीआईएफटी सिटी में अपना परिसर स्थापित करने की अनुमति दे दी है। इस अनुमति के साथ डीकिन पहला विदेशी विश्वविद्यालय होगा जो भारत में अपना परिसर स्थापित करेगा।

आईएफएससीए के अध्यक्ष इंजेती श्रीनिवास ने कहा, ‘‘हमने डीकिन विश्वविद्यालय को जीआईएफटी सिटी में परिसर स्थापित करने की अनुमति दे दी है।” ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस आठ मार्च को गांधीनगर में आयोजित एक समारोह में इस बारे में आधिकारिक ऐलान करेंगे। श्रीनिवास ने कहा कि यह पहला विदेशी विश्वविद्यालय होगा जो देश में परिसर स्थापित करेगा।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीस के आठ और नौ मार्च को गुजरात आने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ मार्च को गुजरात पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नौ मार्च को दोनों प्रधानमंत्री साथ बैठकर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा क्रिकेट टेस्ट मैच देख सकते हैं। डीकिन विश्वविद्यालय का ‘क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग’ में 266वां स्थान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button