इस बड़ी पार्टी को लगा तगड़ा झटका! कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, थामा निषाद पार्टी दामन, यहां देखें सभी के नाम

नई दिल्ली। इस साल 9 राज्यों में चुनाव होना है जिसमें से 3 पूर्वोत्तरा राज्य मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा में चुनाव हो चुका है। इस राज्यों के परिणाम ही 2024 लोकसभा चुनाव की दिशा और दशा तय करेंगे। हालांकि अभी से लोकसभा 2024 चुनावी तैयारियों का शंखनाद अभी से हो गया है। इसी के साथ पार्टियों में पदाधिकारियों का इस्तीफा दौर भी जारी है। लोकसभा चुनाव से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को बड़ा झटका लगा है।
राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव समेत कई लोगों ने सुभासपा से इस्तीफा दे दिया है। ये सभी लोग निषाद पार्टी में शामिल हो गए हैं। शनिवार को निषाद पार्टी के प्रमुख डॉ. संजय निषाद की मौजूदगी में सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाकांत कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी निषाद और प्रदेश महासचिव विवेक शर्मा समेत कई लोगों ने सुभासपा को छोड़कर निषाद पार्टी में शामिल हो गए हैं।
सुभासपा के तीनों सदस्यों को अपनी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद डॉ. संजय निषाद ने सुभासपा प्रमुख पर कटाक्ष किया। संजय निषाद ने कहा, एक निजी यूट्यूब चैनल पर राजभर के बेटे अरुण राजभर ने कश्यप समाज को भिखमंगा कहा था।
अरुण राजभर के इस बयान से कश्यप, निषाद, केवल, मल्लाह, बिंद समेत कई जातियों आहत हुई हैं। डॉ. निषाद ने निषाद पार्टी में शामिल होने का ऑफर देते हुए कहा, उनकी पार्टी के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं।




