ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पैथोलैब का संचालक गिरफ्तार, इस मामले में BMO ने दर्ज कराई थी FIR

 जांजगीर चांपा। जिले के नवागढ़ ब्लॉक के सेमरा गांव के अटल चौक के पास अवैध रूप से संचालित छत्तीसगढ़ पैथोलैब संचालक विजय कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। एफआईआर के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की है। इससे पहले, नवागढ़ BMO डॉ. नरेश साहू, तहसीलदार और नवागढ़ पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ पैथोलेब को सील किया था।

मिली जानकारी के अनुसार, सेमरा के अटल चौक के पास छत्तीसगढ़ पैथोलैब, जो बिना निर्धारित योग्यता एवं नर्सिंग होम एक्ट के पंजीयन के बिना संचालित हो रहा है. जांच के दौरान पैथोलैब संचालक विजय कश्यप द्वारा कोई लाइसेंस/ वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

इस पर छत्तीसगढ़ राज्य उपचार्यगृह तथा रोगों उपचार संबंधी अधिनियम 2010 एवं 2013 के तहत नवागढ़ BMO डॉ. नरेश साहू, तहसीलदार और नवागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ पैथोलैब को सील किया था। थाने में एफआईआर के बाद छग पैथोलैब के संचालक विजय कश्यप निवासी चोरभट्टी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button