ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

‘विपक्ष का काम है हंगामा करना..’, विधानसभा स्थगित होने को लेकर निर्दलीय विधायक ने कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना

बालाघाट। वारासिवनी के निर्दलीय विधायक व खनिज निगम अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने मीडिया से चर्चा की और विधानसभा स्थगित होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है हंगामा करना। ये चुनावी साल है ऐसे में हंगामा करने का मकसद यही है कि विधानसभा में सरकार की योजनाओं की ज्यादा चर्चा न हो पाए।

बजट में 40 करोड़ के पुल की सौगात मिली

आपको बता दे कि बालाघाट जिले की वारासिवनी विधानसभा से प्रदीप जायसवाल निर्दलीय विधायक और जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब वे इस सरकार में खनिज मंत्री जैसे बड़े पद पर थे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सिर्फ पंद्रह महीने ही चल पाई और भाजपा फिर से सरकार में आ गई, जिसके चलते विधायक जायसवाल ने अपना समर्थन भाजपा को दिया और अब वे इस सरकार में खनिज निगम के अध्यक्ष है। बजट को लेकर चर्चा की गई तो उन्होंने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इस बजट में हमारी विधानसभा को 40 करोड़ के पुल की सौगात मिली, जिसकी मांग काफी लंबे समय से थी। इस पुल के बनने से महाराष्ट्र से कनेक्टिविटी जुड़ेगी, जिससे की क्षेत्र का व्यापारिक व्यवसायिक हर तरह से विकास होगा।

खनिज निगम अध्यक्ष से जब विधानसभा स्थगित होने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कांग्रेस में निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम ही है सदन में हंगामा करना.. जिससे की सरकार की योजनाओं की ज्यादा चर्चा न हो पाए। चूंकि ये चुनाव का साल है, हर तरह से हंगामा करे जिससे की सरकार की योजनाओं की चर्चा न हो पाए। कांग्रेस भी अपने तरीके से काम कर रही है। कुछ कांग्रेस के अंधरूनी भी मामले है। हर व्यक्ति नेता बनना चाह रहा है और कुछ तो कांग्रेस पार्टी अपनी निजी विचार धारा पर रहती है कि हम किसी तरह से फोकस हमारे ऊपर आए। मीडिया में हम लोग आए। इस तरह की भी राजनीति रहती है। बात करें बजट की तो यह बहुत अच्छा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button