ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

BJP की B टीम है आम आदमी पार्टी, मप्र के हित मे शिवराज ने नहीं किया कोई काम, जबलपुर में गरजे दिग्विजय सिंह

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को भारतीय जनता पार्टी की बी टीम बताने वाली कांग्रेस के निशाने पर अब तेजी से पैर पसार रही आम आदमी पार्टी आ गई है। गुजरात और पंजाब चुनाव में मुंह की खाने के बाद कांग्रेस को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की तरह अब आम आदमी पार्टी भी बीजेपी की बी टीम लगने लगी है। जो भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ती है।

दरअसल आम आदमी पार्टी पर ये आरोप लगाए है राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने। जबलपुर में निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के ताल ठोकने पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार खत्म करने लोकपाल बिल की मांग करती थी। लेकिन लोकपाल बिल आ गया, पर भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ। जो अरविंद केजरीवाल लोकपाल बिल की दुहाई देते थे उन्ही अरविंद केजरीवाल के दो मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद है।

साथ ही प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज सिंह ने मप्र के हित मे कोई काम नहीं किया, उन्होंने केवल जनता से झूठे वादे किए हैं। लाडली बहन योजना पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि पहले लाडली लक्ष्मी चल रही थी अब लाडली बहन योजना लाए है। केवल 2 से 3 माह की बात है फिर कोड ऑफ कंडक्ट लग जाएगा। 1 हजार रुपए खाते में डालने की बात कही गई है और इधर सिलेंडर के दामों में 50 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। कांग्रेस 400 रुपए में गैस सिलेंडर देती थी और आज गैस सिलेंडर 1150 में मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button