ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मनोरंजन

गलतियों को स्वीकार करना सीखा सारा अली ने 

मुंबई  । बीते दिनों एक्ट्रेस सारा अली खान ने उनकी फिल्म लव आज कल 2 और कुली नंबर 1 की असफलता के बारे में बात की। सारा ने इस बात पर एक साफ प्रतिक्रिया साझा की कि क्या गलत हुआ और वह कैसे सीख रही हैं, इसके बाद किस तरह से आगे बढ़ रही हैं।
इसी के बारे में बात करते हुए कहा, उसने मुझे एहसास दिलाया कि मुझे बस आगे बढ़ते रहना है, जो गलतियां मैंने की हैं उन्हें स्वीकार करना है, उन गलतियों से सीखना है जो मैंने की हैं लेकिन खुद को उन्हें करने की मंजूरी भी देनी है। सारा की ये बातें सुनने के बाद कह सकते है कि वाकई इस इंटरव्यू के दौरान सारा ने बहुत अच्छी तरह से खुद को जाहिर और बयां किया हैं जो उनकी पीढ़ी की बाकी दूसरी एक्ट्रेस नहीं कर सकती है। सारा के बात करने का यही तरीका इस बात की तरफ लोगों का ध्यान खींचता कि वह वास्तव में अपनी पीढ़ी की सबसे प्रतिभाशाली एक्ट्रेस हैं। काम के मोर्चे पर, पिछले साल 3 फिल्मों को पूरा करने के बाद, सारा 2023 में भी बहुत बिजी दिख रही हैं, जहां वह नेक्स्ट विक्रांत मैसी के साथ गैसलाइट में दिखाई देंगी, वहीं इस साल वो मैडॉक की अगली फिल्म में विक्की कौशल और अनुराग बसु की मेट्रो.. इन दिनों में भी नजर आने वाली हैं।
इसके साथ ही सारा के पास ऐ वतन मेरे वतन, मर्डर मुबारक भी हैं। बता दें कि अपनी पीढ़ी की सबसे प्रतिभाशाली एक्ट्रेस हैं। ऐसे में सारा समय-समय पर दर्शकों को अपने जवाबों और आम से लगने वाले व्यक्तित्व से प्रभावित किया है। हाल ही में एक प्रमुख इन्फ्लुएंसर के साथ एक सिट डाउन इंटरव्यू में, सारा ने अपने दिल की बात खुलकर की जैसे उन्होंने पहले कभी नहीं की थी। उन्होंने इस दौरान अपनी सीख, अपनी महत्वाकांक्षा, अपने करियर के लक्ष्यों और एक एक्ट्रेस के रूप में आगे बढ़ने के बारे में खुलकर बात की।

Related Articles

Back to top button