ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

गुजरात पहुंचा एच3एन2 संक्रमण वडोदार में महिला की मौत देश में तीसरा मामला

भारत में एच3एन2 इंफ्लुएंजा का खतरा बढ़ता जा रहा है। हरियाणा और कर्नाटक के बाद अब गुजरात में मरीज की मौत की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, इस वायरस के कारण गुजरात के वडोदरा में 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। सैंपल जांच के लिए पुणे लैब भेजे जाएंगे। यह वायरस स्वाइन फ्लू का म्यूटेटेड वायरस है, जिससे देश में अब तक 3 लोगों की जान जा चुकी है।

इस बीच, राजधानी दिल्ली से खबर है कि यहां के अस्पतालों के आईसीयू मे मरीज बढ़ने लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के अस्पतालों में कथित तौर पर एच3एन2 इन्फ्लूएंजा रोगियों के आईसीयू में भर्ती होने की संख्या में वृद्धि देखी गई। इनमें से ज्यादातर बीमार और 75 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। डॉक्टरों ने दिल्ली में लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी है क्योंकि इस वायरस के कारण लंबे समय तक लक्षणों के साथ गंभीर फ्लू की आशंका है।

चैरिटी अस्पतालों से मेडिकल कालेज खोलने का अनुरोध

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने देशभर के प्रतिष्ठित चैरिटी अस्पतालों से अनुरोध किया है कि वे अपना खुद का मेडिकल कालेज खोलें, ताकि छात्रों को कम खर्चे में मेडिकल शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। मांडविया ने हाल ही में लगभग 62 प्रसिद्ध चैरिटी अस्पतालों के साथ बैठक की, जिन्होंने मेडिकल शिक्षा देने का अपना संस्थान नहीं खोला है।

इस बैठक में ब्रीच कैंडी अस्पताल, जसलोक अस्पताल, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल, अमृताबेन अस्पताल और आनंदमयी अस्पताल जैसे अस्पतालों ने भाग लिया। मांडविया ने कहा, हमने इन प्रसिद्ध अस्पतालों से मेडिकल कालेज खोलने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button