ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

इंदौर के आरके अस्पताल में तोड़फोड़ मरीज के स्वजन ने कर्मचारियों को पीटा

इंदौर। नौलखा स्थित आरके अस्पताल में मरीज के स्वजन और कर्मचारियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ खूब मारपीट की। अस्पताल में तोड़फोड़ भी हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है अस्पताल प्रबंधन इलाज के ज्यादा रुपये मांग रहा था।

संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक, सुनील जाधव निवासी बेगमखेड़ी ने ऋषभ, कृति, दीपिका के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। सुनील के रिश्तेदार राहुल को आरके अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बायपास पर टायर फटने से राहुल जख्मी हो गया था। डाक्टर ने दोनों हाथों का आपरेशन करने की सलाह दी। यह भी कहा कि इलाज में 3 लाख 50 हजार रुपये खर्च आएगा। आयुष्मान योजना में पांच लाख रुपये का बिल बनाने का आश्वासन दिया और एक फार्म पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद भी 1 लाख 85 हजार रुपये का अतिरिक्त खर्च बताया।

छुट्टी करवाने की बात पर भड़के कर्मचारी

सुनील ने जीजा को कॉल कर बताया तो उन्होंने कहा कि राहुल की छुट्टी करवा लो। इस पर कर्मचारी ऋषभ व स्टाफ भड़क गया और अपशब्दों का प्रयोग किया। स्वजन के साथ मारपीट भी कर दी। दूसरी तरफ अस्पतालकर्मी क्रांति ने सीमा सोलंकी, सुनील जाधव के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ का केस दर्ज करवाया। क्रांति ने कहा कि वह कर्मचारी ऋषभ पाटीदार, योगेंद्र सिंह के साथ रिसेप्शन पर थी, तब उसके साथ मारपीट की और कंप्यूटर फोड़ दिए। गमला और अन्य सामान भी फेंक दिया। पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

Related Articles

Back to top button