ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

महू में फायरिंग में मारे गए आदिवासी युवक के परिजनों से मिलने पहुंचे कमल नाथ

महू। पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमल नाथ शनिवार सुबह पुलिस फायरिंग में मारे गए आदिवासी युवक के परिजनों से मिलने माधवपुर में पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक के पिता मदन लाल से बात की और कहा कि आप पर जो धारा लगाई गई है, उसके लिए सदन में मुद्दा उठाया था। केंद्रीय मंत्री ने एफआईआर वापस लेने की बात कही है।

जीतू पटवरी नहीं गए साथ

भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा कि कमल नाथ इंदौर-महू में हैं, विधानसभा से निलंबित विधायक जीतू पटवारी ने कमल नाथ से आज भी दूरी बनाई। साथ जाने की बजाय क्रिकेट खेलते रहे, निलंबन में साथ नहीं देने का दर्द भुला नहीं सकते।

भाजपा ने साधा निशाना

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कमल नाथ के महू में मृतक युवक के स्वजनों से मिलने को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, किसी शोक संतप्त परिवार के घर बैठने ऐसे जाया जाता है…? यह क्या कांग्रेस का शोक संतप्त परिवार के घर शक्ति प्रदर्शन था…? सारे कांग्रेस नेता फोटो फ़्रेम में आने के लिये, साथ में बैठने के लिये एक दूसरे के ऊपर गिर रहे हैं। फोटो बाजी में मजाक बना कर रख दिया पीड़ित परिवार का। उन्होंने यह भी लिखा, कमल नाथ जी आज आप महू आये है पीड़ित परिवार से मिलने। उम्मीद है कि आपने अपने ट्वीट में सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की बात कहकर, जो झूठ फैलाया है उसको लेकर पीड़ित परिवार से माफी जरूर मांगेंगे। आपने एक बेटी की इज्जत को झूठ बोलकर तार- तार किया है। परिवार आपको कभी माफ नहीं करेगा।

कल मृतक युवक के स्वजनों से मिले थे कैलाश विजयवर्गीय

महू में आदिवासी युवती की मौत और उसके बाद हुए बवाल में आदिवासी युवक की मौत के बाद शुक्रवार को भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने युवक के स्वजनों से मुलाकात की। विजयवर्गीय सुबह माधवपुर गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक भेरूलाल के स्वजनों से मुलाकात की। भेरूलाल के पिता मदन ने पानी व बिजली की समस्या बताई। इस पर विजयवर्गीय ने तुरंत अधिकारियों को फोन लगाकर निर्देश दिए। विजयवर्गीय ने कहा कि कुछ लोग प्रदेश का वातावरण खराब करना चाहते हैं। इंटरनेट मीडिया पर गलत सूचना दी गई, जिसके कारण यह घटना हुई। सरकार इसके प्रति गंभीर है। मृतक का पिता मदन हमारा पुराना कार्यकर्ता रहा है। मैं यहां राजनीति करने नहीं, सहानुभूति देने आया हूं। घटना में पुलिस जांच कर रही है। न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं युवक यदुनंदन दोषी है तो कड़ी कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button