ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा नदी पार कर रहे 10 यात्री डूबे पढ़िए मुरैना का पूरा घटनाक्रम

मुरैना। टैंटरा थाना क्षेत्र के चंबल नदी स्थित बरोठा घाट पर करोली के कैला मंदिर जाने वाले 10 पद यात्रियों के डूबने की खबर है। ये सभी लोग चंबल नदी को पैदल पार कर रहे थे। इसी दौरान नदी में डूब गए है। सूचना मिलने पर टैंटरा, सबलगढ़ पुलिस गोताखोरों व एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंच कर यात्रियों की तलाश कर रही है। डूबने वाले लोग शिवपुरी जिले के कोलारस के निवासी बताए जा रहे है।

घटनाक्रम के मुताबिक कोलारस शिवपुरी के कुछ लोग पैदल राजस्थान में करोली की कैलादेवी के मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। सभी लोग टैंटरा थाना क्षेत्र के बरोठा घाट के पास चंबल नदी को पैदल ही पार कर रहे थे। इसी दौरान वे पानी में डूब गए। बताया जाता है कि यात्रियाें को बताया गया था कि बराेठा घाट पर चंबल में पानी कम है। इसलिए वे पैदल नदी को पार कर रहे थे। लेकिन वहां पर पानी गहरा था। जैसे ही इस बात की सूचना टैंटरा व सबलगढ़ पुलिस को मिली। वैसे ही पुलिस गोताखोरों व एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचकर यात्रियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के इस काम में आसपास क्षेत्र के गांवों के लोग भी मदद कर रहे है।

Related Articles

Back to top button