ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

इंदौर के टीआइ का जलवा 54 साल में बने चैंपियन आफ चैंपियन

इंदौर। इंदौर में पदस्थ थाना प्रभारी तहजीब काजी ने 54 साल की उम्र में भी बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप जीती। अपने से आधी उम्र के बाडी बिल्डर के बीच स्टेज पर पहुंचे टीआइ को देख लोग सीटी बजाने लगे। टीआइ मास्टर (सीनियर) ग्रुप में प्रथम स्थान और प्रतियोगिता में चैंपियन आफ चैंपियन से नवाजे गए।

संयोगितागंज थाना टीआइ तहजीब काजी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। शनिवार शाम वे इलाके का भ्रमण कर रहे थे तो नेहरू स्टेडियम में बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता देखी। ट्रेनर रवि ने कहा कि आप की फिटनेस तो काफी बेहतर है। उस वक्त प्रतियोगिता शुरू होने में समय था। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए काजी ने 500 रुपये जमा करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया। जैसे ही काजी स्टेज पर पहुंचे, उनके समर्थन मे तालियां और सीटी बजने लगी। काजी ने शरीर साधकों के बीच अपने शरीर के कट्स बताए। उन्हें दो आवार्ड मिले। सीनियर में उन्हें मास्टर और पूरी प्रतियोगिता में चैंपियन आफ चैंपियन का प्रमाण पत्र दिया गया। इस प्रतियोगिता में 19 साल से लेकर 55 साल तक के बा़डी बिल्डर ने भाग लिया था।

1999 से एक रफ्तार से दौड़ रहे टीआइ काजी

टीआइ तहजीब काजी 1999 बैच के हैं। एसआइ से भर्ती हुए टीआइ ने 1999 में पांच मिनट में 1500 मीटर की दौड़ पूरी की थी। 54 साल की उम्र में भी उनकी दौड़ की रफ्तार बरकरार है। काजी इसके पहले एमआइजी और विजय नगर थाना में पदस्थ रहे हैं। यहां तो वे बीआरटीएस पर ही दौड़ लगाते थे। संयोगितागंज थाना जाने के बाद उन्होंने थाना परिसर में जिम बना लिया। स्टाफ को भी नियमित फिट रहने की सीख देते हैं। वे रोजाना एक घंटा वर्कआउट करते हैं। 40 मिनट वर्जिश और 20 मिनट तक नेहरू स्टेडियम में दौड़ते हैं।

Related Articles

Back to top button