ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

शहर की 50 से अधिक कालोनियों में हो रही काले और बदबूदार पानी की आपूर्ति

भोपाल। राजधानी में नर्मदा जल प्रदाय की पाइप लाइनों में जगह-जगह लीकेज होने से इसमें गंदा और नाले-नालियों का पानी मिल रहा है। जिससे लोगों के घरों में काले और बदबूदार पानी की आपूर्ति की जा रही है। लेकिन नगर निगम के कालसेंटर और अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी इसका समाधान नहीं होने से रहवासियों को संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है।

बता दें कि नर्मदा जल प्रदाय के लिए शहर में 1630 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई गई है। इसे विभिन्न क्षेत्रों की 144 नई व पुरानी टंकियों से जोड़ा गया है।लेकिन अधिकतर स्थानों पर ये पाइप लाइन बड़े नाले और नालियों के बीच से बिछाई गई है। इनमें जगह-जगह लीकेज है। लेकिन इसकी मरम्मत नहीं होने से इसमें मिट्टी, कीचड़ के साथ नाले का गंदा पानी मिलता है और यही लोगों के घरों तक पहुंचता है। गंदे और बदबूदार पानी की सबसे अधिक समस्या जोन 15, 16 और 17 की कालोनियों में हो रही है। यहां की 50 से अधिक कालोनियों में नाले जैसे काले पानी की आपूर्ति की जा रही है। शिव नगर में रहने वाले पवन कुशवाहा ने बताया कि दूषित जल का उपयोग करने से रहवासी उल्टी, दस्त समेत अन्य संक्रामक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।

कम दबाव से आ रहा पानी

अशोका गार्डन, अशोक विहार, सुभाष नगर, अवधपुरी, बरखेड़ा पठानी, साकेत नगर, शक्ति नगर, आनंद नगर समेत नर्मदा जलप्रदाय वाली अन्य कालोनियों में पानी की आपूर्ति कम दबाव से की जा रही है। जिससे रहवासियों को दैनिक खर्च के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पाइप लाइनों की मरम्मत की जा रही है, जिससे कालोनियों में कम दबाव से पानी की समस्या हल हो जाएगी।

लीकेज में बह रहा लाखों लीटर पानी

राजधानी में नर्मदा और कोलार पाइप लाइन में दो दर्जन से अधिक बड़े लीकेज हैं। इससे रोजाना लाखों लीटर पानी सड़कों में बह रहा है। बोगदा पुल, अरेरा हिल्स, बावड़िया कला, होशंगाबाद रोड समेत अन्य इलाकों में महीनों से पाइप लाइन में लीकेज है। लेकिन अधिकारी इनकी मरम्मत नहीं करवा रहे हैं। जबकि पाइप लाइन लीक होने से इसमें नालों और नालियों का गंदा पानी मिल रहा है।

इनका कहना

नर्मदा जल प्रदाय के तहत गंदे पानी की आपूर्ति होने की कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो संबंधित जोन के इंजीनियर से कहकर पाइप लाइन के लीकेज का परीक्षण कराएंगे। जिससे पता चल सके कि पाइप लाइन से गंदा पानी क्यों आ रहा है।

– उदित गर्ग, जलकार्य प्रभारी नगर निगम

Related Articles

Back to top button