ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का निधन परिवार को दोहरा आघात

 इंदौर। इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। शहर के कई प्रमुख मुद्दों को उन्होंने प्रमुखता से उठाया था। इसके साथ ही वह खेलों से भी जुड़े रहे, खासकर टेबल टेनिस से। लंबे समय तक वह मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन के अध्यक्ष रहे और फिर आजीवन अध्यक्ष पद पर बने रहे। शहर में सबसे पहला इनडोर स्टेडियम, अभय प्रशाल उन्हीं के प्रयासों से बना था।

छजलानी परिवार को आज ही एक और आघात लगा। स्वर्गीय विमल छजलानी की पत्नी का भी आज सुबह भोपाल में निधन हो गया। उनका भी अंतिम संस्कार आज शाम 5:00 बजे इंदौर में ही होगा।

अभयजी का जन्म 4 अगस्त 1934 को हुआ था और 1955 में पत्रकारिता से जुड़े थे। उन्होंने पत्रकारिता के विश्व के प्रमुख संस्थान थाम्सन फाउंडेशन, कार्डिफ से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र से इस प्रशिक्षण के लिए चुने जाने वाले वह पहले पत्रकार रहे। उन्होंने कई शीर्ष पत्रकार तैयार करने में भी मदद की। साथ ही कई सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया। वह लंबे अर्से तक नईदुनिया के कार्यकारी संपादक और प्रबंध संपादक भी रहे।

वह भारतीय भाषाई समाचार पत्रों के शीर्ष संगठन इलना के तीन बार अध्यक्ष रहे। वह 1988, 1989, 1994 में संगठन के अध्यक्ष रहे। वह इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी (आइएनएस) के 2000 में उपाध्यक्ष और 2002 में अध्यक्ष रहे। उनकी पत्नी पुष्पा छजलानी का पिछले साल ही निधन हुआ था। परिवार में पुत्र विनय और पुत्रियां शीला व आभा हैं।

Related Articles

Back to top button