श्री श्री रविशंकर ने गोपालपुर में की नर्मदेश्वर की प्राण प्रतिष्ठा

जबलपुर । आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने नर्मदा तट गोपालपुर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की। सुबह आठ से 10.30 तक आयोजित किए गए अनुष्ठान के दौरान मंडप के बाहर दूर तक मंत्र की ध्वनि गूंजती रही। श्री श्री नर्मदेश्वर प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंंदिर के नेपथ्य में स्थित परिसर में भीड़ जुटी रही। मंंदिर से परिसर तक शिष्य सिर पर छतरी लगाकर उन्हें लेकर आए। परिसर में बनाए गए मंच पर श्री श्री रविशंकर ने वाक की।
इस दौरान भक्त गुलाब, रुद्राक्ष माला, मोर पंख, चाकलेट, रुपये और वस्त्र भेंट किया। बोले श्री श्री रविशंकर सब लोग गाओ, भजन में तल्लीन हो जाओ। प्रार्थना भक्ति में स्वयं को ढाल लो। आप सभी प्रार्थना करें और प्रसन्न रहने की कोशिश करें। यही प्रसाद है। संकल्प डालो और प्रतीक्षा करें, विश्राम करें कि काम होकर रहेगा। दिल में ईश्वर के प्रति भक्ति हो तो सत्यम, शिवम, सुंदरम होता है। कार्यक्रम के दौरान कुछ समर्थक झूमते रहे। जय गुरुदेव का नारा लगाते हुए भजन के शब्द कानों मधुरता घोलते रहे। भजन के बाद अन्नपूर्णा सेवा के दौरान लाइन लगाकर प्रसाद लेने के निर्देश।


