पुलिसवालों को बंद गुमटी के पास खड़ा चोर बोला इसी जगह बेचा था सोना

इंदौर। नगरीय प्रशासन के संयुक्त संचालक राजीव निगम के बंगले से लाखों रुपये का सोना चुराने वाला बदमाश अमितसिंह, अभिषेकसिंह और अनूपसिंह से पुलिस परेशान हो गई। आरोपित तीन दिन से पुलिस को गुमराह ही कर रहे है। गुरुवार को तो वर्षों से बंद गुमटी पर ले गए और कहा, उन्होंने बंगले से चुराया सोना इसी जगह बेचा है, जबकि यहां कुछ साल पूर्व नाक-कान छेदने वाले कारिगर बैठा करते थे।
लसूड़िया पुलिस ने आरोपित अनूपसिंह, अभिषेकसिंह और अमितसिंह को भोपाल से गिरफ्तार किया था।स्कीम-114 निवासी राजीव निगम के बंगले में पिछले साल लाखों रुपये कैश और ज्वेलरी की चोरी हुई थी। पकड़े गए आरोपित अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्य है और अभी तक 10 राज्यों में 70 से ज्यादा अपराध कर चुके है।पुलिस ने रिमांड मांग कर सोना के बारे में पूछा तो कहा, उन्होंने कुछ सोना मेरठ (उप्र) और कुछ जयपुर (राजस्थान) बेचा है।
टीएम सर्वप्रथम तीनों चोरों को मेरठ लेकर गई। यहां पूछताछ की तो चोर सराफा स्थित एक गुमटी के समीप जाकर खड़े हो गए। पुलिसवालों से कहा, उन्होंने इसी गुमटी पर बैठने वाले दुकानदार को सोना बेचा था। पुलिस यह सुनकर चौक गई क्योंकि गुमटी सालों से बंद है और यहां पहले नाक-कान छेदने वाले सुनार (कारिगर) बैठा करते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपित गुमराह कर रहे है। 70 अपराध कर चुके है और पुलिस कार्रवाई से अच्छी तरह वाकिफ हो चुके है। उनका उद्देश सिर्फ रिमांड अवधी पूरी करना है, लेकिन हम आरोपितों का दोबारा रिमांड मांगेंगे।
लाखों की चोरी में नौकर को ढूंढ रही पुलिस
दाल मिल संचालक रामअवतार जाजू के बंगले में हुई चोरी का खुलासा तो हो गया लेकिन चोरों को जानकारी देने वाला नौकर अभी तक फरार है। जाजू के बंगले में रविवार-सोमवार दरमियानी रात चोरी हुई थी।


