ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

गजवा ए हिन्द के माड्यूल को लेकर ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र में एनआईए की टीम पहुंची

ग्वालियर । गजवा ए हिंद के माडयूल को लेकर नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी की एक टीम ने ग्वालियर में भी छापा मारा। यहां बहोड़ापुर क्षेत्र में एक संदिग्ध से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की गई। अभी तक की जानकारी के अनुसार बिहार में गजवा ए हिंद मॉड्यूल से जुड़े कुछ लोग पहले पकड़े गए थे। उनसे इंटरनेट व काल के जरिये ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के भी जुड़े होने की सूचना थी। जिसके तहत ग्वालियर भी टीम पहुंची और संदिग्ध युवक से पूछताछ की गई।

एनआईए की टीम बुधवार शाम को ग्वालियर पहुंच गई थी। इसके बाद ग्वालियर पुलिस से संपर्क किया। गुरुवार सुबह बहोड़ापुर थाने के फ़ोर्स के साथ टीम संदिग्ध युवक के घर पहुंची। यहां करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद टीम रवाना हो गई। युवक की गिरफ़्तारी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button