ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

पहले दिन ही गड़बड़ाई व्यवस्था शिविर तो लगे लेकिन सर्वर ठप होने से नहीं भर पा रहे लाड़ली बहना के आवेदन

भोपाल। प्रदेश के साथ-साथ भोपाल जिले में भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन आज से भरना शुरू हो गए हैं। इसके लिए नगर निगम के सभी 85 वार्ड में शिविर लगाए गए हैं, तो वहीं हर ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जा रहे हैं। आज आवेदन का पहला दिन है, योजना के आवेदन भरने की शुरूआत ही कमजोर हुई है। दरअसल आवेदन भरने के लिए जो एप तैयार किया गया है वह सही से काम नहीं कर रहा है। इस वजह से पोर्टल में समस्या आने और सर्वर ठप होने की वजह से कई केंद्रों पर आवेदन नहीं भरे जा पा रहे हैं। शिविरों के बाहर महिलाओं की सुबह से लंबी-लंबी लाइन कतार लग रही है। इसके अलावा पुराने भोपाल के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां आवेदन भरने के लिए शिविर तो बनाए गए हैं, लेकिन आपरेटर नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो

सका है। इससे प्रशासन की व्यवस्था की पोल खुलकर रखा गई है। लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन की यह प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी।

गौरतलब है कि नगर निगम के सभी 85 वार्ड के लिए 200 शिविर और जिला पंचायत की 222 ग्राम पंचायत के एक-एक शिविर और बैरसिया नगर पालिका के शिविरों को मिलाकर जिले में लगभग 450 शिविर लगाए गए हैं। इनमें नगर निगम के कर्मचारी, पंचायतों में सचिव व रोजगार सहायक हर शिविर में मौजूद हैं, जो कि महिलाओं के आवेदन भरवाने के साथ ही ईकेवायसी का काम भी कर रहे हैं। हरेक शिविर में लगभग 100 आवेदन भरे जा सकेंगे।

योजना के लिए क्या-क्या जरूरी

– आवेदन के साथ सिर्फ आधार कार्ड और समग्र आइडी जरूरी है।

– एमपी आनलाइन और सीएससी संचालकों द्वारा निश्शुल्क आवेदन भरे जाएंगे।

– इसके लिए उन्हें शासन 15 रुपये प्रति फार्म देगा।

– समग्र आईडी में ईकेवायसी, बैंक खाता आधार से लिंक, डीबीटी इनेबल्ड आवश्यक है।

– जून से हर महीने की 10 तारीख को मिलेंगे एक हजार रुपये

Related Articles

Back to top button