ब्रेकिंग
भोपाल में गलत डिजाइन और विजिबिलिटी की कमी वाले 150 प्वाइंट, इन 10 मेन चौराहों और तिराहों पर है सबसे ... भोपाल में बड़े-बड़े शोरूम और दुकानों पर लगे ताले, नगर निगम की कार्रवाई से मचा हड़कंप, रिहायशी इलाकों... नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ...
देश

साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस अतीक अहमद को सड़क के रास्ते प्रयागराज लाने की तैयारी

यूपी पुलिस की एक टीम गुजरात की साबरमती जेल पहुंची है। खबर है कि ये अधिकारी उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद को लेने आए हैं। अतीक को सड़क के रास्ते प्रयागराज ले जाया जाएगा, जहां मामले की जांच चल रही है। अतीक अहमद के करीबी आशंका जता चुके हैं कि यूपी पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है।

गुजरात की 17 जेलों में छापेमारी

इससे पहले गुजरात की जेलों में अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने शुक्रवार मध्य रात्रि 17 जेलों में छापेमारी का आदेश दिया। दोनों ने स्वयं इस छापेमारी की ऑनलाइन निगरानी की। पुलिस ने इस दौरान विभिन्न जेलों से 16 मोबाइल, 10 इलेक्ट्रानिक गैजेट और पांच सौ से अधिक गुटखा पाउच बरामद किए।

साबरमती जेल में उत्तर प्रदेश का माफिया डान अतीक अहमद बंद है। उसके गुर्गों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस बड़ी कार्रवाई कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि बड़ी जेलों में बंद कुख्यात कैदियों को जेल में मोबाइल, ड्रग्स, कालगर्ल जैसी सुविधाएं देने की आशंका के चलते राज्य का गृह विभाग सतर्क हो गया है। इसी संदर्भ में ये छापेमारी की गई।

दो दिन पहले ही संघवी अचानक साबरमती जेल पहुंचे थे। यहां उन्होंने जेल की व्यवस्था, कैदियों के बैरक समेत पुलिस की ड्यूटी आदि की जानकारी ली थी। उनके साथ पुलिस महानिदेशक विकास सहाय, जेल महानिदेशक डा. केएलएन राव आदि अधिकारी मौजूद थे।

पुलिस की विभिन्न टीमों ने अहमदाबाद के साबरमती, सूरत, राजकोट, वडोदरा, पालनपुर आदि जेलों में छापेमारी की। कुछ समय से पुलिस पर पैसे लेकर कैदियों को मोबाइल, विशेष भोजन, मादक पदार्थ व अन्य सुविधाएं देने के आरोप लग रहे थे।

Related Articles

Back to top button