ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

रेल रोकने पर मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया झाबुआ से गिरफ्तार

झाबुआ। मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया को रविवार सुबह झाबुआ में उनके गोपाल कालोनी स्थित निवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल से रेलवे पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए झाबुआ आई थी और स्थानीय पुलिस बल की मदद से उन्हें गिरफ्तार करके भोपाल ले जाया गया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भूरिया ने अपने साथियों के साथ भोपाल में रेल रोक दी थी और इंजन पर वे चढ़ गए थे। यह विरोध प्रदर्शन वे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोधस्वरूप कर रहे थे। इस मामले में भोपाल रेलवे पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। रविवार को सुबह भोपाल रेलवे थाना प्रभारी नितिन पटेल भूरिया को गिरफ्तार करने के लिए झाबुआ आए। झाबुआ पुलिस थाने के प्रभारी सुरेंद्र सिंह व पुलिस दल लेकर वे भूरिया को उनके निवास स्थान पर गिरफ्तार करने पहुंचे।

एक घंटा लगा निकलने में

इस गिरफ्तारी की भनक लगते ही कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भूरिया के निवास स्थान पर पहुंच गए। जमकर नारेबाजी होने लगी। पहले तो पुलिस को भूरिया के निवास स्थान के अंदर जाने में मशक्कत करना पड़ी और उसके बाद वाहन से भोपाल ले जाने में विरोध का सामना करना पड़ा। उनके निवास स्थान की मात्र 150 मीटर गली से निकलने में करीब एक घंटे का समय लग गया। कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता वाहन के आगे आ गए। गिरफ्तारी का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी करने लगे। कई नेता वाहन के ऊपर भी चढ़ गए। झाबुआ थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलवाना पड़ा, तब जाकर वाहन निकल पाए।

डरेंगे नही, आवाज उठाएंगे

प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया ने गिरफ्तारी के दौरान कहा कि उन्हें डराकर उनकी आवाज को नही रोका जा सकता है। आदिवासियों को हमेशा गिरफ्तार करने में सरकार देर नहीं करती इसलिए प्रदेश की जेलों में आज सबसे अधिक आदिवासी बंद है। राहुल गांधी ने अडानी और उन्हें भाजपा सरकार से मिल रहे सहयोग का मुद्दा उठाया तो दबाने के लिए उन पर कार्यवाही हुई। वे आदिवासी नेता हैं और सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उठाते हैं तो अब उन्हे गिरफ्तार किया जा रहा। जेल में बंद करे या चाहे जो दमन की कार्यवाही की जावे लेकिन वे जनता की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे।

मामला दर्ज हुआ था

भोपाल रेलवे पुलिस थाने के प्रभारी नितिन पटेल ने बताया कि भूरिया ने भोपाल में शुक्रवार को एक्सप्रेस रेल रोकी थी। इस मामले में अलग – अलग धाराओं में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था इसलिए आज झाबुआ आकर भूरिया को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button