ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

नवरात्र पर बालिका संरक्षण का संदेश देने बालिकाओं के साथ कर रहे फोटो सेशन

बिलासपुर। नवरात्र का पर्व चल रहा है। देवी मां की भक्ति में लीन भक्त सकारात्मक शक्तियों से संपन्न होने की कामना कर रहे हैं। बालिकाओं को माता का स्वरूप माना जाता है। लेकिन दुर्भाग्य से देश और समाज में महिला बालिका अत्याचार का मुद्दा भी चिंतनीय है।

सरस्वती शिशु मंदिर को संचालित करने वाली विद्या भारती ने नवरात्र के अवसर पर बालिका प्रतिभा को प्रोत्साहन और संरक्षण देने के उद्देश्य से सेल्फी बिथ गर्ल स्टूडेंट्स की थीम पर सामाजिक सरोकारों से जुड़ा अभियान शुरू किया।

विद्या भारती के संवाद प्रमुख संस्कार श्रीवास्तव ने अपने इस आईडिया को छत्तीसगढ़ के समस्त सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य प्रधानाचार्य और अधिकारियों से शेयर करते हुए संबंधित स्कूलों में सेल्फी बिथ गर्ल स्टूडेंट्स अभियान को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने की प्रेरणा दी है।

श्रीवास्तव ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिरों में दुर्गा अष्टमी और नवमी पर बालिकाओं का पूजन और उनको भोजन की परंपरा भी रही है। जहां पर व्रत धारी महिला शिक्षिकाएं पूरी श्रद्धा के साथ कन्याओं को भोजन करा कर अपने व्रत का समापन करती हैं। इस कार्य में समाज के लोगों का भी सहयोग प्राप्त होता है।

सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर में प्रधानाचार्य शिवराम चौधरी के मार्गदर्शन में अष्टमी पर कन्या भोज के आयोजन की तैयारी की जा रही है। समाज के जो लोग इस पुण्य कार्य में सहभागी होकर बालिका संरक्षण और प्रोत्साहन की दिशा में पहल करना चाहते हैं। विद्यालय आकर शिवराम चौधरी से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button