ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

अचानक हुई वर्षा के बाद गिरे महुआ के आकार ओले

अनूपपुर। चमक गरज के साथ रविवार की शाम जिला मुख्यालय सहित जिले के चारों तहसील क्षेत्र में मौसम ने करवट ली। खुले आसमान में बादल छाए और फिर हवाओं के साथ तेज वर्षा शुरू हो गई। वर्षा के दौरान महुआ के फूल आकार के ओले झमाझम गिरने लगे। करीब 10 मिनट तक वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। ओला गिरने के बाद 10 मिनट और वर्षा हुई इसके बाद वर्षा थमी लेकिन जगह-जगह पानी का भराव हो गया। और मौसम में ठंडक घुल गई। गर्मी के मौसम में लोगों को वर्षा काल जैसा नजारा देखने को मिला।

फसलों पर पड़ रहा विपरीत असरः

पिछले एक पखवाड़े से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कभी रिमझिम वर्षा हो रही है तो आकाश में बादल छाए रहते तो कभी धूप खिल जाती। मौसम के इस बदलाव से लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। कुछ दिन पहले भी वर्षा हुई थी लेकिन आसमान साफ हो जाने से फसल ,सब्जी और फलदार पेड़ों पर नुकसान कम हुआ था। ओलावृष्टि के चलते गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचने की संभावना हो गई है। वर्तमान में किसान फसल की कटाई में लगे हुए हैं ऐसे में जिन किसानों की कटी फसल खेतों में होगी वह भीग जाएगी और दाने भी गिरेंगे साथ ही दाने का रंग भी काला पड़ सकता है। कई स्थानों पर मसूर की फसल भी पूरी तरह से कट नहीं पाई है ऐसे में किसानों के सामने फसल को सुरक्षित रखने की चुनौती बन गई है।

सोमवार को मौसम खुला तो कम होगा नुकसानः

महुआ की फसल भी इस बार गर्मी तेज ना पड़ने और वर्षा के चलते वातावरण में नमी होने की वजह से पेड़ों में फूल कम आए हैं। सब्जी की फसल को भी वर्षा और ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचने के आसार बन गए हैं खासकर टमाटर, आलू, गोभी, धनिया जैसी सब्जियां। किसानों को कहना था यदि सोमवार को मौसम खुल जाता है तो नुकसान ज्यादा नहीं होगा और यदि ऐसा न हुआ तो चौतरफा मार किसानों के साथ-साथ आने वाले समय में आम जनमानस को भी होगी।

Related Articles

Back to top button