ब्रेकिंग
खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई रोशनपुरा चौराहे , भोपाल में व्यापारियों का चक्काजाम, आत्मदाह की चेतावनी
मध्यप्रदेश

वकील के बाद अब इंदौर में विहिप नेता को मिली सर तन से जुदा करने की धमकी

इंदौर। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी को धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र लिफाफे में रख कर कार पर रखा गया था। तिलक नगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज भी निकाले जा रहे हैं।

तिलक नगर पुलिस के मुताबिक घटना पिपल्याहाना से मुसाखेड़ी जाने वाली सर्विस रोड की है। पुलिस को फरियादी संतोष पुत्र गोपाल शर्मा निवासी गोकुल रेसीडेंसी रेस कोर्स रोड ने शिकायत दर्ज करवाई है।

संतोष ने पुलिस को बताया वह विश्व हिंदू परिषद में मालव प्रांत संपर्क प्रमुख के पद पर हैं। 23 मार्च को करीब 3:30 बजे कार(एमपी 14बीई 1277) से जा रहे थे।सर्विस रोड पर कार खड़ी कर जरूरी काम से रुक गए थे।

थोड़ी देर बाद लौटे तो कार के वायपर में हरे रंग का लिफाफा रखा मिला। उसमें एक पत्र रखा था जिसमें तन सिर से जुदा करने की धमकी दी गई थी। उस वक्त संतोष के साथ शरद नागर और योगेश भी साथ में थे। पुलिस ने शनिवार रात अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। टीआइ आफताब खान के मुताबिक शर्मा के आने जाने मार्ग से सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे है।

वर्मा ने बताया कि वे मतांतरण और लव जिहाद की घटनाओं के खिलाफ इंदौर में अपने साथियों के साथ मुहिम चला रहे हैं।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

इसके पहले इंदौर में हाई कोर्ट के वकील मनीष गड़कर को भी सर तन से जुदा करने की धमकी मिल चुकी है। उन पर तो कुछ लोगों ने हमला भी किया था। वहीं, इंदौर के ही हिंदूवादी नेता तन्नू शर्मा को भी ऐसी ही धमकी मिल चुकी है।

Related Articles

Back to top button