ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

कर न चुकाने वाले 90 बकायादारों की संपत्ति कुर्क 2 करोड़ वसूले

जबलपुर। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में महज तीन दिन ही शेष है। लिहाजा नगर निगम ने राजस्व लक्ष्य वसूली अभियान में तेजी लाते हुए बकायादारों की संपत्ति कुर्क करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में विगत सोमवार को 90 बकायादारों की संपत्ति कुर्क की गई। इस दौरान निगम के अमले ने दो करोड़ रुपये का राजस्व भी वसूला। उपायुक्त राजस्व पीएन सनखेरे बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य 320 करोड़ की प्राप्ति के लिए संभागवार एवं वार्डवार एक-एक करदाताओं के घर दस्तक देकर वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

एक अप्रैल से आठ प्रतिशत अधभिार भी वसूलेगा निगम:

निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि अब करदाताओं के पास छूट के साथ बकाया करों की राशि जमा करने के लिए मात्र चार दिन शेष बचे हैं। जिनके द्वारा अभी तक बकाया करों की राशि जमा नहीं की गई है वे 31 मार्च तक समस्त बकाया करों की राशि जमा कर छूट का लाभ प्राप्त करें। एक अप्रैल 2023 से बकाया करों की राशि पर आठ प्रतिशत अधिभार लगाकर करदाताओं से वसूली की जाएगी।

दम घाेंटने लगता है प्रदूषण

जबलपुर। शहर में वायु प्रदूषण बढ़ा है। जगह-जगह चल रहे निर्माण कार्य इसकी मुख्य वजह हैं। निर्माण कार्यों के दौरान वायु प्रदूषण की रोकथाम के उपाय नहीं किए जा रहे हैं। रानीताल चौक, हनुमान मंदिर गेट नंबर दो, छोटी लाइन फाटक, मालवीय चौक, दमोहनाका, उखरी चौक, रद्दी चौकी, घमापुर चौक, दीनदयाल चौक, ब्लूम चौक, मालगोदाम, तहसील चौक, घमापुर चौक, अधारताल चौक, अहिंसा चौक, मेडिकल तिराहा, दशमेश द्वार चौक समेत शहर के कुछ अन्य स्थलों में प्रदूषण कई गुना बढ़ा है। प्रदूषण का सेहत पर विपरीत असर पड़ता है। शहर में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिम्मेदार विभागों को ठोस कदम उठाने होंगे। शहर में कहीं भी चले जाएं बेढंगे निर्माण, खुले वाहनों में मिट्टी व रेत का परिवहन, सड़कों की खोदाई, फुटपाथों पर वाहनों का सुधार करते मैकेनिक नजर आते हैं। धुंआ छोड़ते वाहन भी नजर आते हैं। ये सभी कारण वायु प्रदूषण बढ़ा रहे हैं। सड़कों के किनारे, डिवाइडरों पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि लोगों को स्वच्छ हवा मिल सके।

Related Articles

Back to top button