ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

सेंधवा में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निकली शोभायात्रा

बड़वानी। रामनवमी पर जिलेभर में श्रीराम-कृष्ण मंदिरों में विविध धार्मिक आयोजन हुए। भगवान का अभिषेक, पूजन व श्रृंगार कर महाआरती की गई। वहीं शहर सहित अंचल में जगह-जगह आकर्षक शोभायात्राएं निकाली गई। जिले के सबसे संवेदनशील क्षेत्र सेंधवा में भारी पुलिस बल के बीच दोपहर बाद शोभायात्रा निकाली गई।

कलेक्टर डा राहुल फटिंग एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मानिटरिंग में यात्रा निकल रही है। सेंधवा के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि गतवर्ष रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान यहां पर विवाद हो गया था। इसलिए इस बार जिला व पुलिस प्रशासन विशेष एहतियात बरत रहा है।

एक दिन पूर्व ही इंदौर जोन आईजी राकेश गुप्ता एवं निमाड़ रेंज डीआईजी तिलकसिंह ने यहां पर निरीक्षण कर पुख्ता सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

सेंधवा के किला गेट के सामने स्थित राम मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान राम की महाआरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भागीदारी की। आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। राम बाज़ार सेवा समिति द्वारा पहली बार रामनवमी के पावन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया।

भगवा पताकाओं से पटा शहर, गूंजे जय श्रीराम के नारे

इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य संगठनों द्वारा भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के स्वागत के लिए पूरा नगर भगवा पताका उसे सजाया गया। विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत बैनर तथा स्टाल लगाए गए। जगह-जगह संगीतमयी भजनों के साथ जय श्रीराम के नारे गूंजे। अपराह्न करीब 3:30 बजे पुराना आरटीओ बैैरियर से शोभायात्रा शुरू हुई। प्रमुख मार्गों से जारी यात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button