ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
छत्तीसगढ़

सहायक प्रिंसिपल की काली करतूतों का भंडाफोड़, परीक्षा फॉर्म भरने के नाम पर बच्चों के साथ किया था ऐसा काम

सूरजपुर। शिक्षकों पर बच्चे के भविष्य को गढ़ने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन सूरजपुर के एक निजी कॉलेज के सहायक प्रिंसिपल पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। प्रिंसिपल पर आरोप है कि उसने छात्रों से परीक्षा फार्म भरने के नाम से पैसे लिए, लेकिन उनका फॉर्म नहीं भरा। इस वजह से 60 छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए, जिससे उन बच्चों का पूरा एक साल बर्बाद हो गया। बच्चों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सहायक प्रिंसिपल पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल यह पूरा मामला सूरजपुर के जयनगर इलाके के व्ही एम कॉलेज ऑफ नर्सिंग का है, जहां सहायक प्रिंसिपल दीपा प्रजापति ने छात्रों से बीए, बीसीए, डीसीए आर पीजीडीसीए में परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 60 छात्रों से लगभग डेढ़ लाख रुपए लिया था। जब बच्चे परीक्षा देने के लिए केंद्र पर पहुंचे तब उन्हें पता चला कि न ही लिस्ट में उनका नाम है न ही उनका रोल नंबर। उनका फॉर्म तो भरा ही नहीं है, जिसके बाद आहत छात्रों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन और जयनगर थाने मे की थी।

शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया की छात्रों का आरोप सही है। प्रिंसिपल के द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी की गई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सहायक प्रिंसिपल दीपा प्रजापति के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button