ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
धार्मिक

गरुड़ पुराण के अनुसार संकटों से बचने के लिए इन 5 कामों को करना न भूलें

श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार मनुष्य जैसे कर्म करता है, वैसा ही फल उसे प्राप्त होता हैं। जीवन से लेकर मृत्यु के बाद तक सभी जानकारी गरुड़ पुराण में दी गई है। इस पुराण में पुराण में बताया गया है कि अच्छे कर्म करने वाले व्यक्ति का जीवन सुखमय और खुशहाल होता है। जबकि बुरे कर्म करने वाले व्यक्ति को कई परेशानियां झेलनी पड़ती है। गरुड़ पुराण के मुताबिक व्यक्ति को अपने जीवन में नियमित तौर पर ये 5 कार्य अवश्य करने चाहिए। जिसके बाद जीवन में सुख-शांति के साथ ही मृत्यु के बाद भी सद्गति प्राप्त होती है।

कुलदेवता की पूजा करें

गरुड़ पुराण के अनुसार यदि आपके जीवन में किसी प्रकार का संकट बना हुआ है, तो आपको अपने कुल देवी-देवता की पूजा करना चाहिए। कुल देवी-देवता के प्रसन्न रहने आपकी आने पीढ़िया तक खुशहाल रह सकती है।

भगवान को समय पर भोग लगाएं

रसोई घर में अन्नपूर्णा देवी का स्थान माना जाता है। घर में जो भी भोजन बनाया जाता है, उसका सबसे पहले भोग घर में मौजूद भगवान को लगाना चाहिए। गरुड़ पुराण के अनुसार जिस घर पर भोजन को बिना चखे भगवान को भोग लगाया जाता है, उस घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है।

अन्न का दान करना

गरुड़ पुराण के अनुसार सनातन धर्म में दान विशेष महत्व है, ऐसा कहा जाता है कि भूखों को भोजन कराने से आपको पुण्य की प्राप्ति होती है, इसलिए अपने सामर्थ्य के अनुसार दान जरूर करें। ऐसा करने से आपकी आने वाली पीढ़ियों का कल्याण होगा।

ग्रंथों का पाठ करें

गरुड़ पुराण के अनुसार हर एक व्यक्ति को धर्मग्रंथ में छिपे हुए ज्ञान और विद्या को समझना चाहिए, आप उच्च व्यावहारिक शिक्षा के साथ धर्म-कर्म का भी ज्ञान रखें। आपको घर में नियमित किसी न किसी धार्मिक ग्रंथ का पाठ करना चाहिए।

चिंतन

तप, ध्यान, चिंतन आदि करने से आपका मन शांत रहेगा, क्रोध दूर रहेगा. जिससे घर पर सुख-शांति रहेगी और आप अपनी मेहनत से पुरुषार्थ करें।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button