ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

आज पटियाला जेल से रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू जानिए क्या चल रहा पंजाब कांग्रेस में

पूर्व क्रिकेटर और कभी भाजपा के स्टार प्रचारक रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पटिलाया जेल से आज रिहाई हो जाएगी। 35 साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई 2022 को सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई थी। वैसे तो उनकी सजा 16 मई को पूरी होती, लेकिन अच्छे आचरण के चलते उन्हें सजा में 45 दिन की छूट दी गई है। सिद्धू ने एक साल में न कोई पैरोल ली और न ही छुट्टी। इस कारण उनकी रिहाई समय से पहले हो रही है।

कैंसर पीड़ित हैं सिद्धू की पत्नी

सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को पिछले दिनों कैंसर का पता चला था। तब नवजोत कौर ने भावुक पत्र भी लिखा था। अब सिद्धू जेल से बाहर आने के बाद अपनी पत्नी के साथ समय गुजार पाएंगे।

सिद्धू की रिहाई और पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज

सिद्धू की रिहाई की खबर आते ही पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमशेर सिंह दूलो, लाल सिंह, मोहिंदर केपी और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा सिद्धू से मिलने पटियाला जेल पहुंचे। सिद्धू ने भरोसा दिलाया है कि वह कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।

वहीं, बाजवा के दावों से इतर कांग्रेस का एक वर्ग सिद्धू के रुख को लेकर आशंकित है। इससे पहले सिद्धू का सबसे ज्यादा टकराव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से ही रहा है। वह पहले कैप्टन के खिलाफ बोलते रहे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिह चन्नी के खिलाफ रहे। इसका सीधा फायदा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिला।

प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा लेने के बाद भी ऐसा व्यवहार करते रहे जैसे पार्टी की कमान उन्हीं के पास हो। सिद्धू को जिन नेताओं का समर्थन मिल रहा है, उनमें ज्यादातर ऐसे हैं जो प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिह राजा वड़िग के साथ नहीं चलते। बाजवा और वड़िग के बीच मतभेद बहुत ज्यादा हैं।

Related Articles

Back to top button