ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

नौसेना प्रमुख की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव पीएम मोदी की बैठक से पूर्व दिल्ली लौटे

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल में हैं। वे सुबह करीब साढ़े नौ बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे भोपाल। स्‍टेट हैंगर पर राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी आत्‍मीय अगवानी की। यहां से पीएम मोदी सेना के हेलीकाप्टर से लाल परेड ग्राउंड के लिए रवाना हो गए। लाल परेड मैदान के हैलीपेड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया। यह से वह कार के जरिए संयुक्‍त कमांडर कांफ्रेंस में हिस्‍सा लेने के लिए कुशाभाऊ ठाकरे सभागार पहुंचे। पीएम मोदी इस कांफ्रेंस में करीब 5 घंटे रहेंगे।

नौसेना प्रमुख की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव, बैठक छोड़ दिल्ली लौटे

उधर, संयुक्त कमांडर सम्मेलन में भाग ले रहे नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उनकी जांच संत हिरदाराम नगर स्थित 3 ईएमई सेंटर में हुई थी। संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद नौसेना प्रमुख सुबह शनिवार सुबह लगभग 10 बजे विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के साथ हुई बैठक में भी वह शामिल नहीं हो पाए। बताया जा रहा है सम्मेलन में भाग लेने और व्यवस्था में लगे लगभग 20 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस का आज अंतिम दिन है। इस कांफ्रेंस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आर्मी चीफ एवं वायुसेना प्रमुख और चीफ आफ आर्मी स्टाफ अनिल चौहान सहित सेना के बड़े अधिकारी शामिल हैं। ऐसी सूचना है कि कमांडर कांफ्रेंस में अंतिम दिन थलसैनिकों, नौसैनिकों और वायुसैनिकों के साथ अनौपचारिक बातचीत भी की जा रही है। कमांडर कान्फ्रेंस को सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें आने वाली चुनौतियों से निपटने और अपनी सैन्य तैयारियों से प्रधानमंत्री को अवगत कराया गया है ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम के बाद दोपहर सवा तीन बजे रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के लिए प्रारंभ हो रही नवीन वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

प्रधानमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे कनवेंशन सेंटर से निकलकर तीन बजकर पांच मिनट पर कार से रानी कमलापति स्टेशन जाएंगे और सवा तीन बजे वंदेमातरम ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री यहां ट्रेन के कोच में स्‍कूली बच्‍चों सें संवाद भी करेंगे। वे तीन बजकर 35 मिनट पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर हेलीपेड के लिए रवाना होकर हेलीकाप्टर से पौने चार बजे भोपाल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे, जहां से चार बजकर 10 मिनट पर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

स्वागत कार्यक्रम रद

इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुई दुखद घटना में 36 श्रद्धालुओं के दुखद निधन के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल आगमन पर उनके स्वागत में आयोजित रोड-शो, पुष्प वर्षा एवं स्वागत कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

आगमन से पहले पीएम मोदी ने किया ट्वीट

आज सुबह दिल्‍ली से भोपाल रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा- आज भोपाल में। सुबह कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। इसके उपरांत भोपाल और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन मध्य प्रदेश और दिल्ली के मध्‍य कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी।

मोदी विजन के कारण तेजी से आगे बढ़ रहा मध्‍य प्रदेश – शिवराज

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे रीट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का आगमन प्रदेश के लिये सौभाग्य के सूर्य का उदय है। आज भोपाल में पधारकर वो प्रदेश को वन्दे भारत ट्रेन की सौग़ात देने वाले हैं। मोदी विजन के कारण ही मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

पीएम सुबह 8:05 बजे दिल्ली से एयरफोर्स के विमान से रवाना।

पीएम सुबह 9:25 बजे भोपाल के ओल्ड स्टेट हैंगर पर पहुंचे।

पीएम सुबह 9:30 बजे स्टेट हैंगर से हेलीकाप्टर से रवाना।

पीएम सुबह 9:50 बजे लाल परेड मैदान के हेलीपैड पर उतरे।

पीएम सुबह 10:00 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पहुंचे, कंबाइंड कमांडर कान्फ्रेंस में शामिल।

पीएम दोपहर 3:05 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से कार द्वारा रवाना होंगे।

पीएम दोपहर 3:15 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुचेंगे और वंदे भारत ट्रेन को रवाना करेंगे।

पीएम दोपहर 3:35 बजे कार से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बीयू परिसर के हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

पीएम दोपहर 3:45 बजे बीयू के हेलीपैड से एयरपोर्ट के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगे।

पीएम शाम 4:10 बजे भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button