ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

पांच अप्रैल तक जारी हो सकता है परीक्षा का शेड्यूल

ग्वालियर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आनलाइन लिखित परीक्षा का शेड्यूल पांच अप्रैल तक जारी हो सकता है। सेना के अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह से परीक्षा प्रारंभ हो जाएगी। अभी आवेदनों की स्क्रूटनी चल रही है। जल्द ही इडीसीआइएल द्वारा परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। इसलिए अगर आपने आवेदन किया है तो तैयारी कर लें। अब परीक्षा निकट है।

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में इस बार बदलाव हुआ है। अब शारीरिक प्रवीणता परीक्षा की जगह पहले आनलाइन लिखित परीक्षा होगी। आनलाइन लिखित परीक्षा की जिम्मेदारी इडीसीआइएल काे मिली है। 20 मार्च तक अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किए। अब कंपनी द्वारा आवेदनों की स्क्रूटनी की जा रही है। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि पांच अप्रैल तक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। ग्वालियर में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां आनलाइन परीक्षा होगी। कुल परीक्षार्थियों के हिसाब से हर दिन परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या निर्धारित होगी। अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा केंद्र के रूप में 5 जिलों को चिन्हित किया गया है, इसमें से प्रारंभिक 3 परीक्षा केंद्र में से एक परीक्षा केंद्र अलाट किया जाएगा।

150 मरीजों ने आंखें चेक कराईं, आपरेशन के लिए 35 चिन्हित

श्री वीर शिक्षा समिति ग्वालियर द्वारा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से शुक्रवार को नेत्र शिविर व मोतियाबिंद शिविर का आयोजन जैन छात्रावास में किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि साडा के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा़ रामबाबू गोयल ने की। शिविर का आयोजन श्री वीर शिक्षा समिति ग्वालियर के कोषाध्यक्ष जिनेन्द्र कुमार जैन ने माता-पिता की स्मृति में किया। शिविर में लगभग 150 मरीजों ने अपनी आंखों का चैकअप करवाया। वहीं 35 मरीजों का आपरेशन के लिए चयन किया गया। ललित जैन ने बताया कि इस अवसर पर साडा के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह ने कहा कि जैन समाज सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करता है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद आपरेशन शिविर एक अनुकरणीय पहल है।

Related Articles

Back to top button