ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

देश के पहले जियो म्यूजियम का इस माह प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

ग्वालियर। देश का पहला जियोलाजिकल म्यूजियम शहर में 35 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हो रहा है। इसकी पहली गैलरी शनिवार को जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया(जीएसआइ) के डायरेक्टर जनरल डा. एस राजू को हैंडओवर कर दी। इस दौरान डायरेक्टर जनरल डा. राजू व नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल सहित अन्य अधिकारियों ने म्यूजियम की पहली गैलरी का जायजा लिया। इस म्यूजियम का लोकार्पण इसी माह संभव है और संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं। डायरेक्टर जनरल ने बताया कि भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण शुरू से इंडियन म्यूजियम कोलकाता की तीन गैलरी मेंटेन करते हैं। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के छह क्षेत्रीय कार्यालय और 28 राज्य इकाई कार्यालय में भू-विज्ञान संग्राहलय है, लेकिन पूर्ण रूप से यह संग्रहालय ग्वालियर में पहली बार बन रहा है। इसमें दो गैलरी हैं। इसमें पहली गैलरी का नाम परिवर्तनशील पृथ्वी और दूसरी का नाम जीवन का विकास है। इसमें से पहली गैलरी पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। शीघ्र ही इसका लोकार्पण किया जाएगा।

अंचल में होगा भू-विज्ञान पर्यटन

डायरेक्टर जनरल ने बताया कि भविष्य में ग्वालियर को भू-पर्यटन के रूप में तैयार किया जाएगा। ग्वालियर के निकट के जिलों में पर्यटकों को राष्ट्रीय भू-पर्यटन के लिए भू-विरासत स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। इसमें मुरैना के चंबल के बीहड़, शिवपुरी के ढाला में उल्का पिंड के प्रभाव से बना गड्ढा घुमाया जाएगा। पिछोर में भू-विरासत स्थल के रूप में आर्बिकुलर ग्रेनाइट साइट विकसित की जाएगी।

सात एन्क्लेव से जानें परिवर्तनशील पृथ्वी के रहस्य

जीएसआइ म्यूजियम में तैयार पहली गैलरी परिवर्तनशील पृथ्वी में सात एन्क्लेव तैयार किए गए हैं, जिनमें पृथ्वी की उत्पत्ति से लेकर अन्य रहस्यों से पर्दा उठाया गया है। इसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है:-

एन्क्लेव-1

– हमारे ग्रह का जन्म

– पृथ्वी की कहानी

– हमारी पृथ्वी के अंदर

– पृथ्वी की स्तर प्रतिमा द्यपृथ्वी के केंद्र की यात्रा

एन्क्लेव-2

– पैंजिया

– जिग्सो पजल

– भारत कहां था द्यमहान हिमालय

एन्क्लेव-3

– वल्कन की कहानी

– ज्वालामुखी का परिचय

– ज्वालामुखी के प्रकार

– तुम वाल्केन हो

– ऐतिहासिक घटनाएं

– भविष्य की ज्वालामुखी घटनाएं व चेतावनी

एन्क्लेव-4

– भूकंप सिम्युलेटर

– भूकंप को मापना

– चीनी सीस्मोग्राफ

– भूकंप क्या है

– अधिकेंद्र ढूँंढना

– रिक्टर पैमाने

– प्लेट बाउंड्रीज

– रिंग आफ फायर

एन्क्लेव-5

– पत्चिन

– जीएसआइ का समुद्री अन्वेषण

– डेक्कन ट्रैप और इसका गठन

– डेक्कन के जिओलाइट्स

– डेक्कन से डायनासोर का विलुप्त होना

– बंजर द्वीप

– सबसे पुरानी चट्टान

एन्क्लेव-6

– पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र

– क्षेत्र के उन्मुखीकरण का पता लगाना

– जियोमैप्रेटिज्म की उत्पत्ति

– ध्रुवीय भटकन और चुंबकीय उत्क्रमण

– शिला चक्र

– खनिज की पहचान

– डायमेंशन स्टोन

एन्क्लेव-7

– रत्न पत्थर

– उल्का पिंड

– कोपला

– मिट्टी की रूपरेखा

Related Articles

Back to top button