ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

खुले बोरवेल दिखे तो तुरंत कार्रवाई करें इंदौर जैसी घटना फिर न हो – मुख्यमंत्री

इंदौर। कुएं और बावड़ियों को चिह्नित किया जाए। जहां भी खुले बोरवेल दिखे, तुरंत कार्रवाई की जाए। इंदौर जैसा हादसा फिर न हो।

ये निर्देश मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को अधिकारियों को दिए। उन्होंने कुएं और बावड़ियों को लेकर अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि इंदौर के स्नेह नगर (पटेल नगर) में राम नवमी को हवन के दौरान स्लैब टूटने से कई लोग बावड़ी में गिर गए थे। इस दौरान 36 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि कहीं भी खुले बोरवेल दिखे तो तुरंत कार्रवाई करें। इंदौर जैसा हादसा दोबारा नहीं होना चाहिए।

भाजपा सांसद घिरे

उल्लेखनीय है कि इंदौर में हुए बावड़ी हादसे में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी विवाद में घिरे हुए हैं। रहवासियों का कहना है कि जब निगम मंदिर और बावड़ी का अवैध निर्माण तोड़ने पहुंचा था तो लालवानी के हस्तक्षेप के कारण कार्रवाई नहीं की जा सकी थी।

इंदौर में होगा सर्वे

बावड़ी हादसे के बाद इंदौर नगर निगम ने भी अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें निगम आयुक्त प्रतिभा पाल और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी शामिल हुए थे। उन्होंने निगम की सूची में दर्ज 629 कुओं और बावड़ियों का सर्वे कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button