ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

ओमिक्रोन के सब-वैरिएंट से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या नहीं बढ़ी स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा

देश में इन दिनों फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। लगातार नए मामलों की भी संख्‍या बढ़ी है। देश में बढ़ते कोविड मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि देश में ओमिक्रोन के सब-वैरिएंट के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है और चिता करने की कोई जरूरत नहीं है। मंत्री ने कहा कि सतर्क रहने की जरूरत है। भारत में कोविड मामलों में पिछले कुछ रोज से उछाल आया है। एक अप्रैल को 2994, दो अप्रैल को 3,824 और तीन अप्रैल को 3,641 संक्रमण के नए केस मिले।

ये हैं 24 घंटों के आंकड़े

ताजा जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 3641 नए केस मिले और 11 लोगों की मौत हो गई। केरल में पांच, महाराष्ट्र में तीन, दिल्ली, कर्नाटक व राजस्थान में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से जान गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मामले बढ़कर अब 20,219 हो गए हैं। मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,892 हो गई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 4,47,26,246 पर पहुंच गया है। इनमें से ठीक होने वालों की संख्या 4,41, 75, 135 है।

1,800 मरीज हुए ठीक

पिछले 24 घंटों के दौरान 1,800 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए। दैनिक सकारात्मकता दर 6.12 दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता 2.45 प्रतिशत रही। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, सक्रिय मामले अब कुल संक्रमण का 0.05 प्रतिशत शामिल है जबकि राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.66 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button