मध्यप्रदेश
इंदौर में बोले अखिलेश यादव: कांग्रेस खत्म हुई भाजपा भी हो जाएगी विपक्षी गठबंधन के प्रयास जारी

इंदौर। समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को इंदौर में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि समय के साथ कांग्रेस खत्म हो गई, भाजपा भी हो जाएगी। देश में विपक्षी गठबंधन के प्रयास जारी हैं।


