ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

मृत युवक के स्वजन से पुलिस ने की अभद्रता गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

सागर/नरयावली। दो दिन पहले नरयावली स्थित एक कुएं में जिस युवक का शव मिला था, उसके स्वजनों से पुलिस ने अभद्रता कर दी। इससे नाराज स्वजन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बीना-सागर मार्ग पर जाम लगा दिया। एक घंटे से ज्यादा समय से ग्रामीण सड़क पर डटे हुए हैं। गुस्‍साए ग्रामीण पुलिस पर अभद्रता करने सहित हत्या के मामले को दबाने का आरोप लगा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार नरयावली निवासी उमा सोनी का 20 वर्षीय पुत्र आर्यन सोनी एक अप्रैल से लापता था। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। 3 अप्रैल को आर्यन का शव नरयावली के एक कुएं में मिला था। स्वजनों के अनुसार मृतक के हाथ आगे से बंधे हुए थे और शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया और शव का पोस्टमार्टम कराया। दो दिन तक मामले की जांच आगे नहीं बढ़ने पर नाराज स्वजन नरयावली थाना प्रभारी से बात करने पहुंचे तो उन्होंने अभद्रता कर दी। पीड़ित परिवार ने यह बात ग्रामीणों को बताई। इससे ग्रामीण उत्‍तेजित हो गए और सभी ने मिलकर सागर-बीना रोड पर जाम लगा दिया। सुबह 10 बजे से जाम लगातार जारी है और ग्रामीण थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button